मऊ के पहलवान रामानंद यादव बने उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम के प्रशिक्षक

मऊ। जनपद अंतर्गत ब्लॉक परदहां के अंतर्गत मोहल्ला रस्तीपुर जनपद मऊ में पैदा हुए पहलवान रामानंद यादव पुत्र पारसनाथ यादव की कुश्ती का शुभारंभ मऊ जनपद के प्रसिद्ध अखाड़ा इंदरपुर भलयां से हुई। अखाड़ा के प्रशिक्षक शंकर यादव पहलवान रहे। पढ़ाई करते हुए पहलवानी रामानंद के शौक में शामिल हो गया। वे स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त किए हैं। 1999 में गोरखपुर रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहली बार सलेक्शन हुआ उसके बाद कुश्ती कोच के लिए डिप्लोमा लिया। एन आई एस स्टेडियम पटियाला में दो हजार सत्रह अट्ठारह में तत्पश्चात स्पोर्ट कोटा से लखनऊ 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस लखनऊ में भर्ती हो गए। फिर कुश्ती का प्लेस लगा जिसमें ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती में 2011- 2012 में पदक प्राप्त किया। मऊ जनपद में स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला केसरी का 2014 में खिताब जीता फिर ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती में 2017 में फिर पदक प्राप्त किए।

इस समय 20 वीं वाहिनी आजमगढ़ में तैनात हैं जो की 2021 अंडर 23 पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता दिनांक 17 से 19 दिसंबर 2021 तक अमेठी में आयोजित हो रही है। जिसमें 20 वीं वाहिनी आजमगढ़ में तैनात रामानंद यादव को इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले उत्तर प्रदेश की टीम का प्रशिक्षक बनाया गया है। 20 वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ में तैनात रामानंद यादव को उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम का प्रशिक्षक बनाए जाने पर एन ई आर के क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह, पूर्व उत्तर प्रदेश केसरी जनार्दन पहलवान, उप क्रीड़ा अधिकारी राजनारायण प्रसाद, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी मेवालाल यादव, लालचंद चौहान, राष्ट्रीय पहलवान डीएलडब्ल्यू कुश्ती प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी इमरान खान द्वारा अपार हर्ष व्यक्त किया गया। साथ ही 20 वी वाहिनी पीएसी के सेनानायक एवं जवानों द्वारा रामानंद यादव को उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम के प्रशिक्षक बनने पर हर्ष व्यक्त किया गया। तथा मऊ कुश्ती के शान रामानंद यादव के गांव पर खुशी की लहर हुई वरिष्ठ प्रेस छायाकार चंद्रजीत यादव के द्वारा अपने भतीजे के खुशी में भलाया अखाड़ा पर मिष्ठान का वितरण किया गया।

