अपना जिला

घोसी में मिठाई की दुकानों व कारखानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, नमूने लिए

घोसी। होली के पर्व पर क्षेत्र में बिक रही नकली मिठाईयों एवं खोवा आदि से लोगों को बचाने के लिए सोमवार को नायब तहसीलदार घोसी राघवेशमणि त्रिपाठी एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित की संयुक्त टीम ने घोसी नगर के कई मिठाईयों की दुकानों एवं उनके गोदामों पर छापेमारी करके मिठाईयों सहित अन्य सामग्रियों की गुणवत्ता परखने के लिए नमूने लेते हुए सुधार लाने की सलाह भी दी।
होली एवं शब ए बारात के पर्व के अवसर पर मिठाईयों एवं खोवा आदि की नकली बिक्री से लोगों को बचाने के लिए
नायब तहसीलदार घोसी राघवेशमणि त्रिपाठी एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित ने सोमवार को घोसी नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित रंग वर्षा स्वीट्स से बर्फी की नमूना ,गणेश मिष्ठान भंडार बस स्टेशन से मेवा का लड्डू एवं बर्फी,मधुराज स्वीट्स बस स्टेशन से मलाई ,सोयाबीन फार्चून तेल एवं मैदा का नमूना, मधुर गंगा स्वीट्स छेना की गुझिया मसाला का नमूना लेकर सील करते हुए जान्च करने हेतु लैब को प्रेषित करने के साथ ही गुणवत्ता में सुधार लाने की सलाह दी। इस दौरान नायब तहसीलदार घोसी राघवेशमणि त्रिपाठी,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित, डाक्टर पंकज यादव, दिनेश राय, श्रीमती बिन्दू पाण्डेय एवं रामानन्द आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *