अपना जिला

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों का हुआ पूजन अर्चन

मऊ। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर नगर सहित जनपद के विभिन्न शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक संस्थानों व सामाजिक संगठनों द्वारा मनाया गया। इस दौरान उनका पूजन-अर्चन उन्हें सम्मानित किया गया तथा उन्हें इस बात का बोध कराया गया कि वे हर युग में श्रेष्ठ रही है। रविवार को सक्षम संस्था के द्वारा नगर के प्रकाश नर्सिंग स्कूल में अध्यक्ष डा. मनीष कुमार राय ने बालिकाओं का पूजन-अर्चन कर उनकी आरती उतारी तथा उन्हें महिला सशक्तिकरण और उन्हें उनके अधिकार के बाबत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को सम्मान करना, समय-समय पर उनका पूजन-अर्चन करना हमारी सनातन संस्कृति का हिस्सा है। भारत में हम उनमें विभिन्न देवी देवताओं का अंश मानते है। इन्हें कभी हम दुर्गा के रूप में तो कभी काली के रूप में तथा कभी लक्ष्मी के रूप में पूजते है। इनके बिना श्रृष्टी अधूरी है। कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही है। ये चाहे जिस भी दायित्व पर होती है अपना काम बड़े तनमयता के साथ करती है। उन्हों नें कहा कि विश्व के मंच पर भारत की बेटी स्नेहा दुबे ने जिस प्रकार से पाकिस्तान को लताड़ा के साथ ही पूरे विश्व को यह संदेश दिया है कि भारत की बेटी जहां भी रहेगी मां भारती का मस्क उंचा रक्खेगी। आज पूरे देश को उस बेटी पर गर्व हो रहा है। इसमें श्वेता, आकांशी गुप्ता, अंजुला, नेहा मनीषा, आराधना, सोनी राय, श्वेता भारती, प्रियंका, पूनम, श्वेता सिंह आदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *