सन्तकबीर नगर एवं गोरखपुर में एमएलसी एके शर्मा का भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य, पूर्व आईएएस अधिकारी ए०के० शर्मा जी पूर्वांचल के दो जिलों के दो दिवसीय दौरे पर हैं। ए० के० शर्मा पूर्वांचल के दो जनपदों के दो दिवसीय भ्रमण में लखनऊ से संतकबीरनगर आये एवं रात्रि विश्राम यहीं किया। इस दरम्यान स्थानीय लोगों तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलते रहे एवं अगले दिन सुबह कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों से मिलते रहे।
सन्तकबीरनगर एवं गोरखपुर प्रवास के दौरान ए०के० शर्मा का कई दर्जन स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ। उनके आगमन के साथ ही लोगों का उत्साह एवं कारवाँ बढ़ता गया। वे सुबह गोरखपुर में श्री गोरखनाथ मन्दिर में दर्शन-पूजन भी किये।
उसके बाद पिपराईच, गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सम्मिलित हुए जहां बहुत बड़ी संख्या में समाज के सभी वर्गों के प्रबुद्ध लोगों का जनसमूह उपस्थित रहा। ए०के० शर्मा जी के आगमन के साथ ही पूरा मैदान “नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, ए० के० शर्मा जिन्दाबाद” के नारों से गुंजायमान हो उठा। दोपहर में गीता प्रेस मुख्यालय, गोरखपुर में मुलाक़ात कर सनातन धर्म की सेवा में रत इस संस्था के लोगों एवं आमजन से मिले। शाम को लखनऊ के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान सन्तकबीरनगर एवं गोरखपुर जनपद के स्थानीय लोगों तथा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।





