अपना जिला

PM के 71वें जन्मदिन पर 71 भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर में भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान मऊ के जिलाध्यक्ष हेमन्त राय की अध्यक्षता में 71 भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया और उनके दिर्घायु होने की कामना की।
शनिवार की सुबह भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हेमंत राय की अध्यक्षता में मऊ सदर हास्पिटल में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री बजरंगी सिंह बज्जू, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक राघवेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी आशुतोष राय उपस्थिति थे । कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इसके बाद युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सारा जीवन देश की उन्नति के लिए समर्पण किया है ऐसे युगपुरुष का जन्मदिन मनाकर हम सभी गौरवान्वित हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी ऋंखला में जिलाध्यक्ष हेमंत राय, जिला उपाध्यक्ष अमन राय ने शुरुआत में एक साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष हेमंत राय ने बताया की देशवासी अपने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सारा जीवन देश की उन्नति के लिए समर्पण किया है। उन्होंने सभी प्रकार की योजनाएं देश के सबसे गरीब व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है आज उनके समर्थक और देशवासी उनका जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं ।
रक्तदान शिविर में कुल 71 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम संयोजक राघवेन्द्र प्रताप सिंह रहे।
इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह बघेल, जिला मंत्री मनीष सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कौशल चौहान, पवन परिर्तन जिला मंत्री, सोनू सोनकर जिला महामंत्री, आशीष सोनकर, नीतेश सिंह, सन्नी राय, किसन राय, राजन सिंह, विनीत राय, तुषार सिंह, रितेश सिंह, विमलेश प्रजापति, अंकित पांडेय, सोनू कुमार सिंह, राहुल सिंह, रूपेश सिंह, अमित यादव, प्रज्वल खरवार,विवेक सिंह,मोहन गुप्ता, सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रक्तदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *