अपना जिला

मोख्तार अंसारी के सहयोगी उमेश सिंह के मऊ में 10 करोड़ के बिल्डिंग पर चला पोकलेन

मऊ। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे आपरेशन माफिया के तहत् मऊ जनपद के जिला प्रशासन ने शनिवार को कोयला माफिया एवं त्रिदेव कंट्रक्शन के मालिक व मऊ सदर के माफिया विधायक मोख्तार अंसारी के सहयोगी उमेश सिंह का भीटी में 10 करोड़ रूपये की लागत से बनी चार मंजिला बिल्डिंग को पोकलेन से ध्वस्त करा रही है। प्रशासन के इस कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच हुआ है।
गौरतलब है कि मऊ नगर के कोतवाली क्षेत्र के भीटी में त्रिदेव कंट्रक्शन का चार मंजिला शापिंग काम्प्लेक्स बना था। उसमें एक मेगा मार्ट काफी दिनों से किराए पर चल रही थी। लेकिन पूर्व में मऊ के जिलाधिकारी रहे ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने उक्त भवन को सील करते हुए शापिंग माल को भी सील कर दिया। कई महिनों तक सील रहने के बाद शापिंग माल के मालिक ने प्रशासन से अनुरोध कर अपने शापिंग माल को खोलने की इजाजत मांगी जिससे उनका नुकसान न हो और वह अन्यत्र कहीं अपना मेगा स्टोर स्थापित कर सके। प्रशासन से आदेश मिलने के कुछ दिन बाद उक्त मेगा स्टोर के मालिक ने अपना सामान वहां से निकालकर अपना मेगा स्टोर बिहार में स्थापित कर लिया। शनिवार को मऊ जिला प्रशासन ने दल-बल व भारी फोर्स के साथ सदर विधायक मोख्तार अंसारी के सहयोगी व ठिकेदार मन्ना सिंह हत्याकांड में अभियुक्त उमेश सिंह के त्रिदेव काम्प्लेक्स को गिराने पंहुची। प्रशासन ने वाराणसी-गोरखपुर मुख्य मार्ग को सहरोज मोड़ से लेकर नरईं बांध मोड़ व बलिया मोड़ तक रास्ते को रोक दिया। वहां से गाड़ियों को दूसरे रास्ते से मोड़ दिया गया। ढहाया जाने वाला भवन मुख्य भवन मार्ग होने की वजह से रास्ते को बैरेकेटिंग कर दिया गया, जिससे की कोई जनहानि न हो। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि भवन संख्या 987 भीटी जो उमेश सिंह के तीन लड़को अजय सिंह, विजय सिंह व विनय सिंह के नाम से है, जिसे आरबी एक्ट की धारा 10 के अंतर्गत भवन को अवैध करार देते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर ध्वस्त कराया जा रहा है। संपत्ति की कीमत लगभग 10 करोड़ की आंकी जा रही है।
इस मौके पर एडीएम केहरि सिंह, सीओ सिटी धनंजय मिश्रा, ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट, शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव, सरायलखंसी थानाध्यक्ष राम सिंह, हलधरपुर थानाध्यक्ष निहार नंदन सिंह, कानुनगो, लेखपाल सहित नगर पालिका कर्मचारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।  इस संबंध में सीओ सिटी धनजंय सिंह ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के क्रम में अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *