मनरेगा पार्क का शिलान्यास कर ग्रामीणों को दी सौगात

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । विकास खण्ड फतहपुर मंडाव अन्तर्गत स्थित ग्राम सभा लखनौर में 18 लाख की लागत से निर्मित मनरेगा पार्क का गुरूवार को प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम् एवं खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से शिलान्यास करतें हुए ग्रामीणों को सौगात दिया है । इस दौरान इन्टरलाकिंग एवं सीसी रोड़ के शिलान्यास के साथ पंचायत भवन के मरम्मत के लिए कुल 25 लाख की लागत से निर्माण कार्य होना सुनिश्चित किया गया । अब मनरेगा रोजगार की गारंटी ही नहीं बल्कि यह शहरी क्षेत्रों की तरह ग्रामीण लोगों के सेहत का भी ख्याल रखेगा ।इस लिए ग्रामीण स्तर पर मनरेगा पार्कों को विकसित करने का शासन ने फरमान जारी किया है । लगभग 18 लाख की लागत से निर्मित होने वाले इस पार्क में पौधरोपण करने के साथ शौचालय,ओपेन जिम ,शुद्ध पेय जल की व्यवस्था के साथ ही युवाओं के लिए रनिंग ट्रैक भी बनेगा । जहां ग्रामीण स्वास्थ्य लाभ लेंगे ।मनरेगा पार्क युवाओं के लिए ओपन जिम होगा वहीं पर्यावरण संरक्षण भी रहेगा ।पार्क में बच्चों के लिए झूला, विभिन्न प्रकार के पुष्प,टेनिस ,बालीबाल आदि खेलने की व्यवस्था से सुसज्जित किया जाएगा । लखनौर में प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम् एवं खण्ड विकास अधिकारी फतहपुर मंडाव विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से पार्क का शिलान्यास कर ग्रामीणों को सौगात दिया है ।इस अवसर पर प्रधान आनंद मल्ल सन्नी, जितेन्द्र सिंह ,अमित मिश्र आदि रहें ।

