अपना जिला

पिता का दवा लेकर लौट रही युवती, ट्रक की चपेट में आई, मौत

गाजीपुर। जनपद के नंदगज थाना क्षेत्र के कुंवरपुर के पास वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को ट्रक के चपेट में आने से साइकिल सवार बीए की छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक खड़ा कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा निवासी जुगुड़ी प्रजापित की पुत्री नीलम प्रजापति (19) पिता की दवा लेने के सुबह 7 बजे घर से साइकिल से देवकली गई थी। दवा लेने के बाद वह घर लौट रही थी। इसी दौरान सुबह करीब सवा नौ बजे कुंवरपुर स्थित धर्मकांटा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पहले युवती को टक्कर मारा फिर रौंदते हुए आगे निकल गया। युवती की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुघर्टना के बाद आसपास मौजूद लोग शोर मचाते हुए ट्रक का पीछा करने लगे। चालक ने कुछ ही दूरी पर ट्रक खड़ा कर फरार हो गया। लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी सुरेंद्रनाथ सिंह मौके पर पहुंच गए। मृतका के पर्स से मिले आधार कार्ड उसकी पहचान करते हुए दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की जैसे ही मृत नीलम पर नजर पड़ी, दहाड़े मारकर चीखने-चिल्लाने लगे। मां कौशल्या रो-रोककर बेहाल थी। मृतका बीएम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। चौकी प्रभारी सुरेंद्रनाथ सिंह ने शव के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता जुगुड़ी प्रजापति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *