DCSKPG कालेज के प्राचार्य बने डा. शर्वेश पांडेय, डा. सीपी राय बने मठलार पीजी कालेज के प्राचार्य

मऊ। डीसीएसके पीजी कालेज में हिन्दी विभाग में एसोसिएट. प्रोफेसर डॉ शर्वेश पांडेय को आयोग ने डीसीएसके स्नातकोत्तर महाविद्यालय का प्राचार्य बनाया है। इसके साथ ही कालेज में अर्थशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ चंद्रप्रकाश राय को मठलार स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य पद का दायित्व प्रदान किया गया है। कालेज के दोनों प्रोफेसर को प्राचार्य जैसे गरिमामय पद पर नियुक्त किए जाने पर उनके शुभचिंतकों प्रशंसकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी है।

