सपा में डा. एचएन सिंह पटेल का जमकर हुआ स्वागत

मऊ। भारतीय जनता पार्टी से समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर जनपद में प्रथम आगमन पर वरिष्ठ सर्जन डॉ एच एन सिंह पटेल का समाजवादी पार्टी द्वारा नगर के एक प्लाजा में मंगलवार को नि. जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया, स्वागत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रमाकांत यादव, विशिष्ट अतिथि एमएलसी राकेश यादव गुड्डू, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय, जिलापंचायत अध्यक्ष आज़मगढ़ विजय यादव रहें।
सपा नेता राजीव राय ने कहा मौके की नज़ाकत और शिक्षित होने का पूर्ण परिचय देते हुए वर्तमान सरकार के भय भूख भ्रष्टाचार को समझ कर आपने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है हम सभी इस 2022 के शुभारंभ के अवसर पर आपका तहेदिल से स्वागत करता हूँ। राकेश यादव गुड्डू ने कहा कि एच एन सिंह पटेल के आने से पूर्वांचल में पार्टी को बहुत मज़बूती मिलेगी और मैं डॉ साहब का हार्दिक स्वागत करता हूं और शुभकामनाएं देता हूँ। धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि डॉ साहब के पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और नौजवानों को एक ऊर्जा भी मिलेगी पार्टी डॉ साहब के क्षेत्र से लिए पूर्वांचल के प्रत्येक विधानसभा में मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय लाल यादव गायक, अरशद जमाल, कुद्दूस अंसारी, जेपी यादव,अखण्ड प्रकाश पांडेय, रामधनी चौहान,रामधनी यादव,अशोक यादव,शोभा श्रीवास्तव, दिनेश यादव ,सीताराम कुशवाहा, बन्ने खां, योगेन्द्र यादव, दिलीप पाण्डेय,धीरज राजभर,शाहनवाज आलम, राम प्रकाश यादव,राजेश यादव, रणधीर सिंह, विजय यादव, विनीत कुशवाहा, महेंद्र चौहान, अप्पू मौर्य, अमान अहमद ,लालचंद यादव व कार्यक्रम का आयोजक शम्भू यादव एडवोकेट सहित सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

