मऊ में चौथी सीट पर भी कमल का फूल खिलाना है : अरविन्द मेनन

मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं की आवश्यक कामकाजी बैठक शनिवार को आठ चरणों में एस आर प्लाजा भुजौटी में सम्पन्न हुई।
बैठक के मुख्य अतिथि तथा वक्ता राष्ट्रीय मंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन तथा राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर रहे।
राष्ट्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश का चुनाव पास आ चुका है इस चुनाव पर पूरे देश और दुनिया की नजर है। हम सब राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को अपनी तंद्रा का त्याग करके चुनाव में रणभूमि की भाती उतरना है।
जनपद की चार विधानसभाओं में से तीन विधानसभा हमारी पार्टी के पास है आने वाले विधानसभा में हम सब मिलकर चौथी सीट पर भी कमल का फूल खिला देंगे।
भाजपा के कार्यकर्ता गांठ बांध ले की हमको हर बूथ जीतकर पार्टी की झोली में डालते हुए अधिक से अधिक सीट जीतते हुए फिर से उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनानी है।
राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि, एक एक वोट हमारे लिए कीमती है, पार्टी के वरिष्ठ नेता हो या युवा नेता हम सब को कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को और मजबूती प्रदान करनी है। पूरे देश में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो यह दावा कर सके की हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने किसी अपने को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाया हो।
हमारी पार्टी का परिवारवाद और क्षेत्रवाद से दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं है हमारी पार्टी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की परिपाटी पर कार्य करती है। हमारा बूथ अध्यक्ष ही भविष्य की भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष है।

उन्होंने कहा कि कमल जितना अधिक खिलेगा राष्ट्र उतना अधिक मजबूत होगा इसलिए हम सबको पूरी ताकत से अपने मिशन पर लग जाना है क्योंकि जीतेगी भाजपा तो जीतेगा भारत।
बैठक का समापन क्षेत्रीय महामंत्री तथा जिला प्रभारी सहजानंद राय के उद्बोधन से हुआ।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने तथा संचालन जिला महामंत्री राकेश मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डा0 धर्मेंद्र सिंह,रामाश्रय मौर्य,संगीता दिवेदी, गिरीश राय, राधेश्याम सिंह, संतोष सिंह, सत्यमीत्र सिंह, कृष्ण कांत राय, सुनील यादव, नूपुर अग्रवाल, सुधीर सोनकर, विनोद यादव, पुनीत यादव, अभिषेक राय सहित तमाम अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे।


