बलिया से मऊ पंहुचा भाजपा का जन विश्वास यात्रा

मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ बलिया से होने के बाद शायं को मऊ जनपद के रतनपुरा ब्लाक के गुलौरी सीमा में प्रवेश कर गई।
जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता, राकेश मिश्रा, रामाश्रय मौर्य, सुनील यादव, कृष्ण कांत राय, ब्लाक प्रमुख रतनपुरा प्रतिनिधि कृष्णा राजभर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जन विश्वास यात्रा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। पूरा वातावरण भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा।
जन विश्वास यात्रा के आगे बढ़ने पर पहंसा बाजार में स्वागत के साथ ही मऊ नगर में प्रवेश करने से पहले बलिया मोड़ पर स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की विशालकाय प्रतिमा पर यात्रा में सम्मिलित नेताओं ने माल्यार्पण किया। इसके बाद जन विस्वास यात्रा ने भुजौटी स्थित एक प्लाजा में विश्राम हेतु प्रस्थान किया।
अगले दिन जन विश्वास यात्रा घोसी विधानसभा में प्रवेश करेगी। यहां से दाड़ी,कोपागंज,मझवारा मोड़ पर जगह जगह कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा इसके साथ ही यात्रा में सम्मिलित नेताओं द्वारा रास्ते में चिन्हित जगहों पर महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा।
घोसी पहुंचने के बाद यात्रा एक विशाल जनसभा में सम्मिलित हो जाएगी।
उक्त जनसभा के संबंध में जिले के प्रभारी सहजानंद राय ने बताया की घोसी नदवासराय रोड पर विकमपुर भिखारीपुर के मैदान में यह विशाल जनसभा होगी जिसमे लगभग पचास हजार लोग इकट्ठा होंगे। इस विशाल जनसभा को मुख्य अतिथि भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संबोधित करेंगे।

