अपना जिला

भाजपा के सभी विभागों तथा प्रकोष्ठों के संयोजकों व सहसंयोजकों की प्रभारी सहजानंद राय ने ली बैठक

मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आत्मनिर्भर भारत पर जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता तथा जिला प्रभारी सहजानंद राय ने सभी विभागों तथा प्रकोष्ठों के संयोजकों व सहसंयोजकों को संबोधित करते हुए कहा की देश को मजबूत बनाने के लिए हमें आत्मनिर्भर भारत पर ध्यान केंद्रित करना ही होगा। आत्मनिर्भर भारत मजबूती से समूचे विश्व में भारत की छवि को मजबूत करेगा।
इस अभियान से भारत के युवाओं को भविष्य के प्रति रास्ता मिलेगा। वर्तमान परिदृश्य को देखकर अब युवाओं को ने किसी पर निर्भर रहने से बेहतर है की खुद आत्म निर्भर बने।संगोष्ठी को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता तथा विधायक विजय राजभर ने भी संबोधित किया।
संचालन जिला महामंत्री नूपुर अग्रवाल ने किया।
संगोष्ठी मे सभी भाजपा के प्रकोष्ठ एवं विभाग के जिले के संयोजक व सह संयोजक क्षेत्रीय मंत्री बजरंगी सिंह, संजय पाण्डेय, मनीष मद्धेशिया, राकेश तिवारी, कृष्ण कांत राय, सुनील दूबे सोनू, अखिलेश राजभर, नीरज राही, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *