शिक्षक/विद्यार्थियों ने श्रृंखलाबद्ध सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली
मऊ। बी0आर0सी रतनपुरा से खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार मिश्र एवं खंड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में शिक्षक/विद्यार्थियों की श्रृंखलाबद्ध सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई इस आयोजन में सड़क मार्ग से आने वाले यात्रियों से सीधा संवाद किया गया तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय गाढ़ा की बच्चों द्वारा यात्रियों को यात्रा के दौरान सदैव हेलमेट का प्रयोग, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग, रोड पर सदैव बाई ओर से चलें, जेबरा क्रॉसिंग से ही रोड पार करें, रोड पर गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल फोन पर बात ना करें, शराब के नशे में गाड़ी ना चलाएं आदि के सुझाव दिए गए। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार मिश्र एवं खंड विकास अधिकारी श्री दिवाकर सिंह के नेतृत्व में उपस्थित समस्त शिक्षक/ विद्यार्थी,ए०आर०पी० व अन्य कार्यालय सहायक ऋषभ त्रिपाठी, विनय सिंह, राजीव पाण्डेय आदि ने सड़क सुरक्षा शपथ लिया।


