अपना जिला

सब जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता में झाॅंसी एवं चित्रकूट के बीच 1-1 गोल से मैच ड्रा

मऊ। खेल निदेषालय, उ0प्र0 लखनऊ एवं उ0प्र0 फुटबाल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में चल रही प्रदेषीय सब जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता के पाॅंचवे दिन सोमवार को प्रातःकाल पहला मैच झाॅंसी एवं चित्रकूट के मध्य खेला गया, जिसमे 1-1 गोल से मैच ड्रा रहा। इस मैच के मुख्य अतिथि विनोद कन्नौजिया, अन्तर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी एवं ओमेन्द्र सिंह, अध्यक्ष, जिला हाॅंकी, मऊ रहे । दूसरा मैच देवीपाटन और बस्ती के मध्य खेला गया, जिसमें देवीपाटन 2-0 गोल से विजयी रही। तीसरा मैच कानपुर और मुरादाबाद केे मध्य मैच खेला गया जिसमें कानपुर 1-0 गोल से विजयी रही। चैथा मैच आजमगढ़ और अलीगढ़ के मध्य खेला गया, जिसमें आजमगढ़ ने 6-1 से विजय प्राप्त किया । पाॅंचवा मैच मेेरठ और गोरखपुर केे मध्य खेला गया, जिसमें गोरखपुर की टीम 2-0 से विजयी रहीं। छठा मैच आगरा एवं लखनऊ केे मध्य खेला गया, जिसमें लखनऊ ने 3-2 से मैच जीता। इस मैच के मुख्य अतिथि अंकित वर्मा, उप जिलाधिकारी, (प्रषिक्षु) , मऊ रहे । इनका स्वागत मुकेेष कुमार सब्बरवाल, उप क्रीड़ा अधिकारी द्वारा बैज लगाकर किया गया । सातवाॅं मैच स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ एवं अयोध्या केे मध्य खेला गया। यह मैच 0-0 से ड्रा रहा, इस मैच के मुख्य अतिथि भानुप्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी एवं विषिश्ट अतिथि डा0 सत्यानन्द राय, रहे। दोंनो अतिथियों का स्वागत मुकेष कुमार सब्बरवाल, उप क्रीड़ा अधिकारी, द्वारा बुके देकर एवं विनोद सिंह, सचिव, जिला वालीबाल संघ, मऊ द्वारा बैज लगाकर किया गया। दोनों अतिथियों द्वारा दोनों टीम के खिलाड़ियेां से परिचय प्राप्त कर उन्हें अपनी षुभकामनायें दीं।
प्रतियोगिता का संचालन अमित कन्नौजिया के द्वारा किया गया । इस अवसर हाॅंजी मुनौवर, सचिव, जिला फुटबाल संघ, मऊ, अजीत सिंह, चयनकर्ता, आरिफ नजमी, मैच आब्जर्बर, नासिर कमाल, एवं एम0एस0 बेग, चयनकर्ता, अष्वनी सिंह, डी0बी0 थापा, अन्तर्राश्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी, राजीव कुमार जायसवाल, भूपेन्द्रवीर सिंह, जैनुल आबदीन, मोईन खान, विषाल कन्नौजिया सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी एंव दर्षक उपस्थित रहे।
अन्त में मुकेष कुमार सब्बवाल, उप क्रीड़ा अधिकारी, द्वारा इस अवसर उपस्थित मुख्य अतिथि, गणमान्य नागरिकों, खिलाड़ियों एवं दर्षकों का हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। कल दिनांक 24 जनवरी 2023 को प्रतियोगिता केे क्वार्टर फाइनल मैच खेले जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *