11 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक, बी.एस.एन.एल सम्बन्धी मामलों का प्री-लिटीगेशन की बैठक
मऊ। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुक्रम में अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ अभिनय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 11 फरवरी 2023 को बैंक एवं बी.एस.एन.एल सम्बन्धी मामलों का प्री-लिटीगेशन स्तर पर अधिक से अधिक निस्तारण हेतु बैठक आहूत की गयी।
बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ द्वारा उपस्थित अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि बकायेदारों को नोटिस का तामिला कराये जाने हेतु समस्त बैंकों को अपने स्तर से सूचित करें ताकि उक्त लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो सके। साथ ही साथ जिला विद्यालय निरीक्षक, देवेन्द्र गुप्ता को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के 18वें स्थापना दिवस के अवसर ऑनलाइन आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों के प्रतिभाग किये जाने हेतु प्रचार-प्रसार के संबंध मे निर्देशित किया गया।

