अपना जिला

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सपा प्रत्याशी के लिए नेताओं ने कसी कमर

मऊ। गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के जनपद मऊ के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक जिला पार्टी कार्यालय पर जनपद के प्रभारी चंद्र देव राम यादव करैली की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष श्री दूधनाथ यादव के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के समस्त मतदाताओं से संपर्क कर समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील किया जाए प्रत्याशी अभी से जनपद के सभी बूथों का एजेंट का चयन कर ले और सेक्टर वार मतदाताओं से संपर्क कर करने की योजना बना ले मऊ जनपद के चारों विधानसभाओं की बैठक कर ली जाए जिसमें विधानसभाओं के प्रभारी बनाए गए स्थानीय विधायक या पूर्व प्रत्याशी बैठक में जरूर भाग ले। विधान सभा की बैठक में सभी सेक्टर अध्यक्षों को जरूर आमंत्रित किया जाए जिसके लिए बैठक में चारों विधानसभाओं की बैठक की तिथि निर्धारित की गई जिसम विधानसभा मुहम्मदाबाद गोहना की बैठक 19.01.2023 को 12 बजे विधानसभा सदर विधानसभा की बैठक 20.01.2023 को 12बजे विधानसभा घोसी की बैठक 21.01.2023 को 12 बजे विधानसभा मधुबन की बैठक 23.01.2023 को 12 बजे निर्धारित की गई है। बैठक में पार्टी के मतदाताओं सहित पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं नेताओं की उपस्थिति अनिवार्य होगी। आज की बैठक को संबोधित करते हुए जनपद के प्रभारी पूर्व काबीना मंत्री चंद्रदेव राम यादव ने कहा कि यह चुनाव समाजवादी पार्टी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है चुनाव जीतना बहुत अनिवार्य है विधान परिषद में समाजवादी पार्टी के एक एमएलसी ना होने के कारण सरकार विपक्ष का दर्जा नहीं दे रही है इसलिए प्रदेश के सभी पांचों स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीतना बहुत ही अनिवार्य है। इसके लिए पार्टी के सभी जिम्मेदार साथी आज से ही अपने अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से संपर्क करने में लग जाय और चुनाव जीतकर यह संकेत दे दे कि अगली सरकार समाजवादी पार्टी की बनने जा रही है। वही समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि मऊ जनपद के कार्यकर्ता बहुत ही लगन शील हैं अंत में समाजवाद के पुरोधा पिछड़ों दलितों के मसीहा शरद यादव जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम हरी चौहान राष्ट्रीय सचिव, नन्हकू राजभर प्रदेश सचिव, महेंद्र चौहान प्रदेश सचिव शैलेंद्र यादव साधु पूर्व जिला अध्यक्ष शिव प्रताप यादव मुन्ना पूर्व जिला अध्यक्ष, ज़िला महासचिव कुददूश अंसारी, पूर्व ज़िला महासचिव रामधनी यादव, कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान जिला उपाध्यक्ष गुड्डू चौधरी जिला उपाध्यक्ष सीताराम कुशवाहा, पंकज उपाध्याय, चेयरमैन तय्यब पालकी, ममता चंद्रा, लालचंद यादव, चंद्रकांत मौर्य,मास्टर अमान,जयप्रकाश यादव, बन्ने खान, राजेश यादव, आबिद अख़्तर, इंतेखाब आलम, खुर्शीद खान आदि नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *