भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मऊ में इन्द्रदेव के घर पी चाय
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को मऊ नगर के गालिबपुर दलित बस्ती में भाजपा नेता इंद्रदेव प्रसाद के आवास पर सुबह की चाय कार्यकर्ताओं के साथ पिया तथा स्थानीय निवासियों से सरकार के कार्यप्रणाली पर चर्चा किया।इसके बाद बैठक स्थल पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया तथा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।
उसके बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख कार्यकर्ताओं की जिला बैठक आर एस प्लाजा पुरानी तहसील पर सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी सदैव से राष्ट्रहित के मुद्दों पर कार्य करती रही है। चुनाव के समय में जब हम मैदान में उतरते है तो हमारे वादे और मुद्दे सदैव से देश के हित में रहते हैं।
भाजपा देश की जनता से धारा 370 हटाने का वादा करने के साथ ही, सेना को मजबूत करने , श्री राम मंदिर बनाना, पूरे देश में रोड का जाप बिछाना हो या हर घर बिजली पहुंचने का काम हो भाजपा ने जो वादा किया वो निभाया भी। आज हम निश्चित रूप से कह सकते हैं की भाजपा सर्वव्यापी पार्टी है। आज के समय में कश्मीर से लेकर केरल तक भाजपा के कार्यकर्ता और उनकी विचारधारा अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। अब हिंदी भाषी क्षेत्रों से बाहर पूर्वोत्तर का क्षेत्र ही या दक्षिण का क्षेत्र भाजपा की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है।
कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टी और उसके नेता भारत को राज्यों का समूह मानने हैं लेकिन भाजपा भारत को राष्ट्र ही नही बल्कि भारत को अपनी माता मानती है।
जनता के समर्थन और सहयोग से भाजपा सरकार लगातार कठोर और राष्ट्रहित के निर्णय ले रही है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता अंत्योदय के उत्थान के साथ ही सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है।
विपक्षियों ने तुष्टिकरण जातिवाद और क्षेत्रवाद को बढ़ावा देकर निम्न स्तर के वोटो की राजनीति की है। हमारे लिए देश के हर नागरिक समान हैं। जिस प्रकार पूर्व में हमारे समाज में एकीकरण का अभाव हमारे देश और समाज के लिए घातक था वर्तमान में भी वामपंथी सपाई कांग्रेसी हमारे समाज को बांटकर रखना चाहते है।
पूर्व की सरकारों में अराजकता आतंकवाद और माफिया राज को बढ़ावा मिलता था लेकिन भाजपा की सरकार आते ही ये लोग अब अपनी अंतिम सांस गिन रहे है। अब राम राज का आगाज हो चुका है।
भारत में स्वच्छता अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है, उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस वे का जाल बिछ रहा है, ग्रामीण क्षेत्र हो या नगरी क्षेत्र पर्याप्त बिजली मिल रही है। प्रदेश में भारी मात्रा में निवेश हो रहा है। गुंडाराज इतिहास में दफन हो चुका है।
यह हमारे देश में अनुकूल समय चल रहा है। विपक्ष के पास मुद्दे नही बचे है ,विपक्षी गलतफहमी फैलाकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने निकाय चुनाव को लेकर की जो भी विधि सम्मत नियमानुसार होगा उसी अनुसार चुनाव करवाया जाएगा। विपक्ष व्यर्थ में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अत्यंत ही सरल और सहज व्यवहार के धनी हैं, प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ी ही जिम्मेदारी से अपने पार्टी के प्रति कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कोषाध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष का सफर तय किया है। पार्टी ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष को मुलायम सिंह यादव के खिलाफ भी चुनाव लड़वाया है। हम सभी ऐसे ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष का अपने जिले में स्वागत पीकरते है।
धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने तथा संचालन जिला प्रभारी सहजानंद राय ने किया।
इस अवसर पर सुभाष यदुवंश, विधायक रामविलास चौहान, शकुंतला चौहान, सुनील कुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, अखिलेश तिवारी, बजरंगी सिंह बज्जू आदि सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



