अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के डा० दिलनवाज़ बने प्रदेश उपाध्यक्ष
घोसी। अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के प्रदेश अध्यक्ष सलाउद्दीन सैफ़ी ने घोसी नगर के बैसवाड़ा मुहल्ला निवासी डा० दिलनवाज़ को अपने संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने इस आशय का मनोनयन पत्र जारी करते हुए डा० दिलनवाज़ से पसमांदा मुस्लिम मंच के संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में तन, मन व धन से कार्य करने की आशा व्यक्त की है।
इस पद पर मनोनयन के बाद नगर के बैसवाड़ा मुहल्ला स्थित आवास पर उज़ैर आलम, शकील अहमद, सैयद आफताब, शाहिद अंसारी, रेहान, अफ़रोज़, मु० सैफ, साहिल रज़ा, जमशेद अंसारी, फ़िरोज़ अंसारी, मो.अहमद, जाहिद खान, सोनू गांधी, जियाउद्दीन, शकील अहमद आदि दर्जनों शुभचिंतकों ने पहुंचकर डा० दिलनवाज़ के मनोनयन पर बधाई दी है।

