अपना जिला

आरएस इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी ने स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर योग शिविर का आयोजन किया

मऊ। परदहां ब्लॉक क्षेत्र पिपरीडीह में स्थित आर. एस. इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रांगण में पतंजलि युवा भारत एवं डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य योगाचार्य के रूप में जिला योगासन खेल संघ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार द्विवेदी व पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी राजन वैदिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य रविकांत तिवारी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी को नमन कर व स्वामी विवेकानंद जी के भारत को विश्वगुरु बनाने के सपने के तरफ छात्रों का ध्यान आकृष्ट कराकर किया गया तो वहीं विद्यालय के संचालक दिलीप कुमार सिंह द्वारा छात्रों को सम्बोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद जी की जीवनशैली पर प्रकाश डाला गया। योग शिविर में योगाचार्यों द्वारा सूर्य नमस्कार, भ्रामरी, ताड़ाशन, बज्राशन, वक्राशन आदि योग कराए गए। इस दौरान नकुल आर्य, भूपेंद्र राय, ओम प्रकाश यादव, अनिल यादव, आलोक सिंह, सिद्धार्थ, मो०तारिक, मनीषा सिंह, सतवंत यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *