अपना जिला

एनआई एक्ट एवं लघु आपराधिक मामलों के निस्तारण कराये जाने हेतु प्री-ट्रायल बैठक

मऊ। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुक्रम में जनपद न्यायाधीश रामेश्वर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 11 फरवरी 2023 को एन0आई0 एक्ट एवं लघु आपराधिक मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण कराये जाने हेतु प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी।
जनपद न्यायाधीश द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 11 फरवरी 2023 को एन0आई0 एक्ट की धारा-138 एवं शमनीय वादों के आपसी सहमति से निस्तारित किये जाने योग्य मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण किये जाने हेतु सम्बन्धित मजिस्ट्रेट न्यायालयों के पीठासीन अधिकारीगण को मामलों के चिन्हांकित कराये जाने व नोटिस जारी किये जाने के बाबत आवश्यक निर्देश प्रदान किया गया।
नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अशोक सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम ने उपस्थित न्यायिक गण को राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 11 फरवरी 2023 में वादकारी के सुविधा के बाबत आवश्यक सुझाव प्रदान किया। प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ श्रीमती श्वेता चौधरी ने प्री-ट्रायल में उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण से राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आमजन मानस को अधिकतम लाभान्वित किये जाने हेतु आवश्यक सुझाव प्रदान करते हुए आमजन से यह भी अपील गयी कि दिनांक 11 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने अधिकाधिक मामलों को लगाकर निस्तारण कराये तथा अनावश्यक फिजूल खर्चे से बचे।
आयोजित प्री-ट्रायल बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, फर्रुख इनाम सिद्दीकी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अमितमणि त्रिपाठी, सिविल जज जू0डि0 शैलेश कुमार सिंह, सिविल जज जू0डि0 अमित कुमार यादव, सिविल जज जू0डि0, उत्कर्ष सिंह, सिविल जज जू0डि0 संतोष वर्मा, सिविल जज जू0डि0 अभिषेक कुमार पाण्डेय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रेमचन्द श्रीवास्तव, न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *