बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों को बचाने में लगे नाविकों के खाते में भेजी गई धनराशि
मऊ। अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में बाढ़ से प्रभावित जनपद मऊ की तहसील मधुबन एवं घोसी में बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों के बचाव एवं राहत पहुचाने के कार्य मे लगे हुये नाविकों की दैनिक मजदुरी एवं नाव के किराये का भुगतान की स्विकृती जिलाधिकारी द्वारा प्रदान कर दी गई है। जिसके पश्चात दोनो तहसीलों मे नाविकों की दैनिक मजदूरी एवं नाव के किराये के रुप मे कुल रु0 13,66,880-00 की धनराशि का भुगतान ई-पेमेण्ट के माध्यम से सम्बन्धित के खाते मे अन्तरित कर दी गयी है। इस सम्बन्ध में प्रभारी अधिकारी आपदा द्वारा सभी उपजिलाधिकारीयों को अपने स्तर से भी नाविकों/नाव मालिकों को अवगत कराने के निर्देश दिये।

