बिजली विभाग के टेक्नीशियन ग्रेड दो से सेवानिवृत्त वीरेंद्र श्रीवास्तव का निधन
मऊ। नगर के निज़ामुद्दीनपुरा व मूल रूप से बलिया जनपद के सिकन्दरपुर तहसील के मालदा बघुड़ी निवासी व मऊ में बिजली विभाग के टेक्नीशियन ग्रेड दो से सेवानिवृत्त वीरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव 77 वर्ष का 08 जनवरी 2023, रविवार की रात 08:45 बजे उनके आवास पर निधन हो गया। वे काफी दिन से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार नगर के फातिमा अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन का समाचार सुनते ही उनके आवास पंहुच लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया। वे अपने पीछे दो पुत्र अनूप श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव दो बेटियां वन्दना श्रीवास्तव व पूनम श्रीवास्तव सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी शवयात्रा 09 जनवरी 2023 दिन सोमवार को सुबह 11 बजे निज आवास निज़ामुद्दीनपुरा, पावर हाऊस रोड, मऊ से नगर के ढेकुलियाघाट स्थित सर्वेश्वरी मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।

