अपना जिला

ब्राह्मण समाज ने मऊ बार का पदाधिकारी निर्वाचित होने पर प्रशान्त व दिलीप को किया सम्मानित

मऊ। नगर क्षेत्र पुरानी तहसील पर राकेश तिवारी सदस्य न.पा.प./ जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मण्डल के नेतृत्व में सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन मऊ के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष प्रशान्त कुमार त्रिपाठी अधिवक्ता एवं एड.दिलीप कुमार पाण्डेय निर्विरोध कनिष्ठ कार्यकारणी सदस्य चुने जाने पर वृहस्पतिवार को ब्राह्मण समाज द्वारा माल्यर्पण कर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित करने में मुख्य रूप से डॉ.मयंक चौबे, सुनील दुबे सोनू, एड.अरविन्द तिवारी पूर्व महामंत्री सिविल कोर्ट, एड.अखण्ड प्रकाश पाण्डेय पूर्व उपाध्यक्ष, एड.पंकज चौबे,एड.ज्ञानेन्द्र पाण्डेय,एड.गौरव पाण्डेय,एड.पवन त्रिपाठी आदि सम्मानित साथी उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *