अपना जिला

ब्लॉक स्तरीय बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान पर आधारित प्रशिक्षण का समापन

मऊ। शिक्षा क्षेत्र मोहम्मदाबाद गोहना के बी आर सी पर चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण का गुरुवार 2 फरवरी को कक्षा 4 व 5 मे पढ़ाने वाले शिक्षकों का ब्लॉक स्तरीय बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान पर आधारित प्रशिक्षण का समापन खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में कक्षा 4 व 5 में बच्चों को नए नए गतिविधियों व तरीके से शिक्षण कार्य करने के बारे में चर्चा की गयीं। कुछ शिक्षकों द्वारा यह भी बताया गया कि इससे मिलते जुलते कार्य वो विद्यालयों में पहले भी कराते रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से प्रशिक्षण के सम्बन्ध में उनके अनुभवों के बारे मे जानकारी ली एवं कहा की इसे विद्यालयों में शत प्रतिशत लागू किया जाए। उक्त प्रशिक्षण ARP राजेश यादव, नदीम खान, पवन कुमार गुप्ता, बृजेश पाण्डेय, महेश कुमार व प्रथम एजुकेशन मंडल समन्वयक दीपक गुप्ता, प्रमिला सिंह, नेहा सिंह के सहयोग से अध्यापकों को दिया गया। प्रशिक्षण में प्राथमिक के कुल 113 विद्यालयों के शिक्षक ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *