अपना जिला

कार्यकर्ताओं के परिश्रम की देन है विधान परिषद की जीत : सहजानंद राय

० जनपद मुख्यालय पर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में बोले नेता
मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जनपद मुख्यालय पर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। जिला कार्यसमिति का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के बाद राष्ट्रगीत वन्देमातरम के गायन के साथ हुआ।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा की भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित काडर पर आधारित पार्टी है। भाजपा की स्थापना राष्ट्रवाद और राष्ट्र की रक्षा और उत्थान के लिए की गई है। हमारे पार्टी के संस्थापक सदस्यों ने दूरगामी सोच के साथ भारतीय जनता पार्टी की नीव रखी थी। आज पार्टी उन्ही मनीषियों के बताए हुए रास्ते पर चलकर राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान दे रही है।
भारतीय जनता पार्टी अनुशासित और सरल स्वभाव के कार्यकर्ताओं की पार्टी है जो बिना किसी स्वार्थ के राष्ट्रवादी विचारधारा से ओतप्रोत होकर अपना सहयोग और अन्य प्रकार का योगदान दे रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहितकारी सरकार है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के हर वर्ग को ध्यान में रखकर लोक कल्याण के कार्य किए जा रहे है। देश के अंतिम कतार के व्यक्ति तक बिना।किसी भेद भाव के लाभ पहुंचाया जा रहा है।

प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राम राज की ओर बढ़ रहा है,अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाकर प्रदेश में कानून का राज्य स्थापित कर दिया गया है। व्यापारी निडर होकर अपना व्यापार कर रहे हैं, उद्यमी निडर होकर अपना निवेश कर रहे हैं,प्रदेश में अब शांति है सारे दंगाई और फसदी बिल में छिपे फिर रहे हैं, बिजली चौबीस घंटे मिल रही है। देश और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार पूरी रफ्तार से चल रही है।
भाजपा के जिला प्रभारी सहजानंद राय ने पार्टी द्वारा होने वाले आगामी कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए कार्यसमिति में विस्तार से चर्चा की और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। विधानपरिषद की जीत पर जिला प्रभारी ने हर्ष व्यक्त करते हुएं कार्यकर्ताओं के परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। जिला महामंत्री राकेश मिश्रा वह भाजपा उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने गत कार्यवाही की पुष्टि की।
नूपुर अग्रवाल ने प्रस्ताव रखा जिसका राघवेंद्र शर्मा ने समर्थन किया। प्रस्ताव का अनुमोदन रामाधीन पांडेय तथा मयंक मद्धेशिया ने किया।
लोक सभाप्रवास तथा सहकारिता पर महामंत्री रामाश्रय मौर्य ने अपना वक्तव्य रखा। जी 20 पर उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी ने अपने विचार रखे। जिला मंत्री सुनील यादव ने डाटा प्रबंधन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर विधायक रामविलास चौहान, अखिलेश तिवारी, देवेंद्र सिंह, अशोक सिंह, बजरंगी सिंह बज्जू, अरविंद सिंह, विजय नारायन शर्मा सहित समस्त जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *