अपना जिला

राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने छात्रों, नौजवानों, बेरोजगारों से मांगा समर्थन

मऊ। राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित धरना-स्थल पर शनिवार को आयोजित युवा संसद एवं महापंचायत कार्यक्रम में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने छात्रों, नौजवानों, बेरोजगारों से अपनी भूमिका,भागीदारी एवं बुनियादी सवालों के समाधान व बेहतर भविष्य के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है। श्री शेखर ने कहा कि नौजवानों को अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने के लिए राजनैतिक दलों के चंगुल से बाहर एक मंच पर आना समय की मांग है। नौजवान अपने सम्मान, स्वाभिमान, अधिकार के सरंक्षण, संवर्धन तथा अन्याय, भेदभाव,उत्पीड़न से मुक्ति हेतु सड़क
पर सदन चलाकर,महापंचायत कर मंच के माध्यम से न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगा। इस दौरान वन देवी के दर्शन-पूजन के बाद स्व0 कल्पनाथ राय के पैतृक गांव सेमरी में प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं मधुवन में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर घोसी, कोपागंज, खुरहट, मोहम्मदाबाद गोहना, करहाँ, सुल्तानीपुर, फत्तेपुर, रानीपुर, गोकुलपुरा, पलीगढ, मिर्जाहादीपुरा, बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किये,पर्चे बांटे। जनसंपर्क के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष का लोगों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत-सत्कार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *