मऊ नगर के ब्रह्मस्थान, भीटी में खुला जौहरी ज्वैलर्स का एक और शोरूम
मऊ। नगर में सोने चांदी के आभूषणों की विशेष श्रृंखला के लिए कटिबद्ध जौहरी ज्वैलर्स का नया शोरूम नगर के ब्रह्मस्थान, डा. रामलाल राय की गली, भीटी, मऊ में पंडित मुरली मनोहर मिश्रा के विधिवत पूजन अर्चन व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना दूबे व सुनील गुप्ता ने फीता काट कर किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर में सोने, चांदी के आभूषणों की विश्वसनीयता में जौहरी ज्वैलर्स जाना पहचाना नाम है। श्री दूबे ने कहा कि जौहरी ज्वैलर्स ने अपने नए प्रतिष्ठान के साथ जनता की सुविधाओं का ख्याल रखा है।
जौहरी ज्वैलर्स के मुखिया राजीव जौहरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हालमार्क ज्वैलरी को प्रमुखता से खरीदने और बेचने की मंशा पर जौहरी ज्वैलर्स कटिबद्ध है। उन्होंने कहा उनके शोरूम में हालमार्क ज्वैलरी आकर्षक डिजाइन व उच्च क्वालिटी में उपलब्ध है।
अंत में सभी के प्रति आभार प्रोपराइटर संजीव वर्मा ने किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अखिलेश राजभर, आनन्द सिंह रैकवार, चन्द्रजीत यादव, कल्याण सिंह, योगेन्द्र यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

