अपना जिला

गुरुकुल कान्वेंट स्कूल पलिया का श्रीमती सुशीला सिंह ने किया शुभारंभ

मऊ। गुरुकुल कन्वेंट स्कूल पलिया का शुभारंभ श्रीमती सुशीला सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर गुरुकुल कॉन्वेंट स्कूल पलिया के संस्थापक व प्रबंधक पंकज सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि स्कूल में गुणवत्तापरक शिक्षा पर अधिक जोर दिया जाएगा। इसके अलावा एकेडमिक कलैंडर के अनुरूप शिक्षण कार्य को करवाया जाएगा, ताकि विद्यार्थी अपने तीज-त्यौहार, राष्ट्रीय पर्वों के साथ-साथ संस्कृति व सांस्कारिक जीवन से परिचित हो सके। उन्होंने बताया कि नर्सरी से कक्षा आठ तक स्कूल परिसर में नौनिहालों के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद व मनोरंजन की भरपूर व्यवस्था की गई है, ताकि बोझरहित शिक्षा से बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।
स्कूल के प्रिंसिपल लेसी ने बताया कि सीबीएसई पैटर्न पर आधारित शिक्षण पद्धति से बच्चों को सहशैक्षणिक गतिविधियां भी करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कम फीस में बेहतर शिक्षा देने के संकल्प के साथ गुरुकुल कन्वेंट स्कूल में होनहार विद्यार्थियों को ऑनलाईन परीक्षाओं के जरिये गुरुकुल कन्वेंट स्कूल की अन्य शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने का मौका दिया जाएगा।
गुरुकुल कन्वेंट स्कूल का शुभारंभ करते हुए श्रीमती सुशीला देवी ने बताया कि इसी सत्र से शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज में बदलाव हो रहा है। कहा कि एजुकेशनल इनवेस्टमेंट का लाभ सीधे लोगों को मिल रहा है। इस तरह के पिछड़े इलाके में पब्लिक स्कूल खोलना बड़ी बात है। यहां के छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। सबको शिक्षा मिलनी चाहिए। हर व्यक्ति का अधिकार है।
इस तरह के पिछड़े इलाके में स्कूल खुलने से ज्यादा से ज्यादा लोगों का इसका लाभ मिलेगा। वहीं इस मौके पर संस्थापक व प्रबंधक पंकज सिंह प्रधानाचार्य लेसी, ब्रह्मानंद सिंह, रामआलम सिंह मधुर दुर्ग ,विजय सिंह, अजय सिंह, धनंजय सिंह, नवनीत दुबे, योगेश मौर्या, सुग्रीव सिंह, संध्या कुमारी, रागिनी आदि लोग उपस्थित रहे अंत में कार्यक्रम के संयोजक पंकज सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *