केन्द्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर RAF के जवान, पुलिस के साथ करेंगे भ्रमण व जनसम्पर्क

गाजीपुर। सरकार नित्य तरह-तरह के प्रयोग करती रहती है। ताकि आमजन और सरकार के बीच सही संवाद स्थापित हो सके। इसी के क्रम में भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आदेशानुसार रैपिड एक्शन फोर्स के जवान गाजीपुर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण के लिए निकले हैं। वे न सिर्फ लोगों से मिलेंगे बल्कि उनसे वार्ता करेंगे वहां की स्थानीय पहलुओं को जानने और समझने की भी कोशिश करेंगे। और उसे अपने सूचना तंत्र में कैद कर क्षेत्र की बेहतरी का प्रयास करेंगे केन्द्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार 91वीं बटालियन लखनऊ में तैनात रैपिड एक्शन फोर्स के जवान मंगलवार से 24 मई तक जनपद भ्रमण एवं परिचीतीकरण कार्यक्रम के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्र में जाकर पुलिस के साथ क्षेत्र भ्रमण करके जनसम्पर्क कर जानकारी एकत्रित कर रहे हैं।
इस क्रम में आरएएफ कमाण्डेन्ट अमिताभ कुमार के मार्गदर्शन एवं सहायक कमांडेंट जितेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को जनपद भ्रमण एवं परिचीतीकरण अभ्यास कार्यक्रम अंतर्गत आरएएफ जवानों ने भुड़कुड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर, बहरियाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार, खानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा और वहां के पुलिस दल के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के संवेदनशील व अति संवेदनशील इलाकों का भ्रमण व परिचितिकरण किया। इस दौरान क्षेत्र के धार्मिक राजनीतिक, सामाजिक व अन्य क्षेत्रों से जुड़ी जानकारी एकत्रित किया गया, ताकि किसी भी विपरीत परिस्थितियों में भी आरएएफ इन इलाकों में शीघ्र पहुंच सके।

