अपना जिला

बहुत ही जल्द सरदार सेना संगठन पूरे उत्तर प्रदेश में एक रथयात्रा निकालेगी : डा. आरएस पटेल

अमिला । ओबीसी, एससीएसटी आरक्षण को लेकर बाबा थाना धर्मशाला पर डॉ0 आर एस पटेल जो सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष है ।उन्होंने समाज के महापुरुषों को नमन कर संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन, उद्देश्य, व्यवस्था, व आरक्षण के मुद्दों पर कार्यकर्ताओं के समक्ष विस्तृत चर्चा की।

अमिला बाबा थानीदास मोड़ स्थित बाबा थानीदास  छत्रपति शाहू जी महाराज धर्मशाला में सरदार सेना के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 आरएस पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के समक्ष संगठन, उद्देश्य, व्यवस्था, व आरक्षण के मुद्दों पर डा0 ने कहा कि नीट की विज्ञप्ति में एसटी एससी को आरक्षण दिया गया है लेकिन ओबीसी का कोटा जीरो है।आरक्षण इस देश मे समता आधारित उन्मूलन की एक व्यवस्था है।आज की मनुवादी सरकार ने ओबीसी आरक्षण को खत्म करना चाह रही है।मनुवादीओ के गलत नीतियों के खिलाफ अतिशोषित पिछड़ा वर्ग एसटी एससी को दबाया जा रहा है।उन्होंने बनारस ,प्रतापगढ़ सहित अन्य जनपदों की घटनाओं के बारे में चर्चा कर संगठन के ताकत को बताया कि संगठन के संघर्ष के बल पर जो मुकदमा तीन दिन में दर्ज नही हुआ उसको तत्काल दर्ज कराकर दोषियों को जेल भेजवाया गया। वही उन्होंने यह भी कहा कि अगस्त महीने को महाक्रांति कहा जाता है बहुत ही जल्द सरदार सेना संगठन पूरे उत्तरप्रदेश में एक रथयात्रा निकालने जा रही है जिसमे संगठन के लोग अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रथयात्रा को सफल बनाने की अपील की ।इस मौके पर संगठन के राजेश पटेल (किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष),सत्येन्द्र पटेल,रामअशीष मौर्य प्रदेश अध्यक्ष, अमरजीत पटेल,वीरेंद्र पटेल,परमानंद पटेल,यशवंत सिंह चौहान,बछुलाल चौहान,सुदेश सिंह,शेषनाथ सिंह,संजय सिंह पटेल,कमलेश पटेल,प्रदीप पटेल,प्रभाकर,अजय पटेल आदि दर्जनों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *