अमिला में गुरु पूर्णिमा पर हाथी, घोड़ा व कलश के साथ महिला व पुरूष निकले

अमिला । गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत अमिला में हाथी घोड़े बैंड बाजे व कलश के साथ दर्जनों महिला पुरूषो ने नगर स्थित देव् स्थानों पर पूजन अर्चन किया।
गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गुप्त कार्तिक श्रावणी वार्षिक पूजा पुरोहित चन्द्रसेन पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को शाम चार बजे से माँ काली के स्थान पर दर्जनों महिलाओ ने माँ की आराधना कर फूल अच्छत धार चढ़ा कर कस्बा स्थित अमिलावर माँ, माँ दुर्गा मंदिर ,शीतला माता,डीह बाबा,शकंर भगवान आदि दर्जनों मंदिर पर नगर भ्रमण कर विधिपूर्वक पूजन किया इस दौरान जुलूस के आगे आगे घोडा, हाथी पश्चात्य कलाकारों द्वारा लाठी,चकरी ढाल के माध्यम से जगह जगह कलाओं का प्रदर्शन भी किया त्तपश्चत्य समापन माँ काली मंदिर परिसर आकर हवनों प्रांत हुआ इस मौके पर मनीष गुप्ता,संदीप साहू, अनिता, सुनीता,मंजू, उर्मिला, राकेश, डिम्पल, सूरज आदि दर्जनों महिला पुरुष शामिल रहे।

