अपर्णा के BJP में जाने पर बोले अखिलेश यादव, नेता जी ने काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानीं

ताजा सियासी बदलाव की कड़ी में अब समाजवादी पार्टी का साथ अपर्णा यादव ने छोड़ दिया है। और सपा के चीर प्रतिद्वंदी BJP का दामन थाम लिया है। इस पर पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का बिलकुल ताजा बयान भी सामने आ गया है, जिन्होंने बड़ी सहजता से पार्टी और परिवार के बीच के इस तकरार पर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अपर्णा यादव को नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने काफी समझाया था. लेकिन वह नहीं मानीं. उन्होंने अपर्णा को बीजेपी में जाने की बधाई भी दी.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सियासत अपने चरम पर है, और इसकी बानगी नेताओं और पार्टियों के बीच में साफ दिख रही है।

अपर्णा से जुड़े दूसरे सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे पहले मैं बधाई और शुभकामना दूंगा, सपा विचारधारा का विस्तार हो रहा है. मुझे उम्मीद है.

वहां भी हमारी विचारधारा होगी. नेता जी ने उन्हें बहुत कोशिश की समझाने की. अपर्णा क्या टिकट नहीं मिलने पर गईं? इसपर अखिलेश बोले टिकट अभी पूरे नही बांटे हैं। यह इंटरनल रिपोर्ट और जनता के मन पर निर्भर होता है कि किसे टिकट मिलेगा और किसे नहीं।
