अखिलेश यादव ने लगाया दिल्ली में हेलिकॉप्टर रोकने का आरोप

उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा आरोप लगाया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मेरे हैलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा है. जबकि बीजेपी के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं. हारती हुई बीजेपी की ये हताशा भरी साज़िश है.’ बता दें कि आज अखिलेश यादव मुज़फ़्फ़रनगर जाने वाले थे लेकिन वह अबतक दिल्ली में ही हैं.

