अपना जिला

गांव के जिस पाठशाला में पढ़े थे एके शर्मा वहां शिक्षकों एवं शिक्षार्थियों से मिले, चेहरे खिले

उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा जी अपने गृह जनपद मऊ के तीन दिन के प्रवास के बाद वृहस्पतिवार को लखनऊ के लिए निकल गए।

इस दरम्यान उन्होंने अपने गॉव की प्राथमिक पाठशाला की मुलाक़ात ली और वहां के शिक्षकों एवं शिक्षार्थियों से मुलाकात कर उनके मनोबल को बढ़ाने का कार्य करते हुए वहां की स्थिति जानी। ए. के. शर्मा जी भी बाल्यकाल में गॉव की इसी प्राथमिक शाला के छात्र रह चुके हैं।

इसी बीच मऊ ज़िले के बड़ागांव स्थित 33 KVA विद्युत सब स्टेशन का भी उन्होंने निरीक्षण किया। सब स्टेशन पर भविष्य की ज़रूरतों के मद्देनज़र क्षमता वृद्धि की चर्चा हुई। उन्होंने ओटीएस योजना को जनता के बीच और भी प्रचारित करने का निर्देश दिया।

इन तीन दिनों में उन्होंने लगातार घर पर आये आमजन एवं फरियादियों से मुलाकात की तथा समस्याओं के निस्तारण करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया।

गाँव से लखनऊ आते समय वह मोहम्दाबाद गोहना ब्लॉक के सूरहूरपुर ग्रामसभा गये। यहाँ ग्राम में प्रखर चिंतक, विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए हुए लोगों के साथ सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *