मिसाल-ए-मऊ

अब थाईलैंड की रिंग में गूंजेगा मऊ का नाम

० मऊ के आदित्य की थाईलैंड में दहाड़, किकबॉक्सिंग वर्ल्ड कप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

मऊ जिले का नाम एक बार फिर देश और दुनिया में रोशन होने जा रहा है। जिले के होनहार युवा आदित्य गुप्ता पुत्र राजू गुप्ता को थाईलैंड में होने वाले किकबॉक्सिंग वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। आदित्य अपने दमदार प्रदर्शन और अपार मेहनत के बल पर अब अंतरराष्ट्रीय रिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। कई राष्ट्रीय पदक अपने नाम कर चुके आदित्य का सपना था कि वो देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले – और अब वो सपना हकीकत बनने जा रहा है। आदित्य ने कहा, “मैंने दिन-रात मेहनत की है, अब मेरा लक्ष्य है भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना। यह मऊ और पूरे देश के लिए गर्व का पल है।”

आदित्य गुप्ता को  (लो किक -51 केजी) में  भारतीय किकबॉक्सिंग टीम में एक खिलाड़ी के रूप में चुना गया है जो  प्रथम थाई किकबॉक्सिंग विश्व कप 2025 में बैंकाक मे 7 से 12 अप्रैल 2025 को आयोजित है। यह विश्व कप वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ किकबॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन
(वाको-आई0एफ0) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय रेफरी वाको- आई0एफ0,  व किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश् के महासचिव अरविंद कुमार शेरवालिया ने आदित्य को बधाई दिया है और कह कि आदित्य को शुभकामनाएं की भगवान आपको अधिक से अधिक पदक जीतने का आशीर्वाद दें। मऊ के लोग, खेल प्रेमी और युवा आज आदित्य को अपना हीरो मान रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर खेल मैदानों तक, हर जगह आदित्य के जोश और जज़्बे की चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *