Uncategorized

मऊ के डॉ कमलेश राय को बिहार में आचार्य महेन्द्र शास्त्री सम्मान

मऊ। पूर्वी चंपारण (बिहार) के मोतिहारी में आयोजित दो दिवसीय 26 व 27 फरवरी 2022 को अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन में यूपी के मऊ जनपद के वरिष्ठ कवि एवं शब्दिता पत्रिका के संपादक डॉक्टर कमलेश राय को सम्मेलन द्वारा उनके भोजपुरी गीत संग्रह ‘अइसन आज कबीर कहां ‘के लिए ‘आचार्य महेंद्र शास्त्री पुरस्कार’ प्रदान कर सम्मानित किया गया। भोजपुरी के इस शीर्ष सम्मान से डॉक्टर राय को अलंकृत किए जाने पर समस्त जनपद गौरवान्वित है तथा साहित्यकारों में अपार हर्ष है। डॉक्टर कमलेश राय मूलतः गाजीपुर जनपद के निवासी हैं जो डीसीएस खंडेलवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय मऊ से सेवानिवृत्ति के उपरांत सहादतपुरा स्थित अपने निजी आवास पर रहते हुए निरंतर साहित्य साधना में रत हैं। डॉ राय मऊ से समकालीन चिंतन एवं सृजन की पत्रिका शब्दिता का नियमित रूप से संपादन एवं प्रकाशन कर रहे हैं। आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं विभिन्न चैनल्स से इनके गीत एवं कविताएं लगातार प्रसारित होती हैं । अब तक इनके कुल 3 काव्य संग्रह तोहरो बिहान दांव पर, अइसनआज कबीर कहां, सन्नाटा बोलता है आदि प्रकाशित हो चुके हैं। दोहों का एक संग्रह दोहा पंचशती ‘रखिए शब्द सहेज कर’ प्रकाशनाधीन है । डॉ कमलेश राय को  उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का प्रतिष्ठित’ राहुल सांकृत्यायन सम्मान’अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन काठमांडू नेपाल में हिंदी सेवा के लिए ‘साहित्यश्री सम्मान’ के साथ ही दर्जनों प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उनके इस सम्मान पर मऊ सहित पड़ोसी जनपदों सहित अन्य जनपदों में रहने वाले कवि, साहित्यकारों, लेखकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *