छात्रवृत्ति के विभिन्न समस्या को लेकर ABVP के युवाओं ने दिया जिला समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन

मऊ। छात्रवृत्ति के विभिन्न समस्या को लेकर जिले में अभी तक छात्रवृत्ती से वंचित विद्यार्थी नाराज हैं जिससे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मऊ द्वारा अभाविप जिला आंदोलन प्रमुख शुभम गुप्ता मोदी के नेतृत्व में जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी अनुज कुमार को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में छात्रवृत्ति के शिक्षण संस्थानो जैसे महाविद्यालय, तकनीकी व व्यवसायिक संस्थान आदि में पढ़ने वाले अधिकांश विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति अभी तक नही प्रदान किया गया है जिससे आर्थिक दृष्टि से कमजोर विद्यार्थी जो छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के भरोसे ही अपनी पढ़ाई करते है यदि उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्रवृत्ति नही प्रदान किया जाएगा तो वे अपनी पढ़ाई आगे तक निरंतर जारी नही रख पाएंगे तथा तकनीकी व व्यवसायिक संस्थानों में बड़ी मात्रा में शुल्क देना होता है उन्हे छात्रवृत्ति न मिलने पर अपने पढ़ाई लिखाई से हाथ धो बैठ सकता है ऐसे विधार्थियो के अभिभावक भी छात्रवृत्ति न मिलने पर अत्यंत तनाव में हैं। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता विभाग सहसंयोजक सुधांशु सिंह में कहा की जिले में ऐसे विभिन्न विद्यार्थी है जो आर्थिक दृष्टि से बहुत कमजोर है छात्रवृत्ति न मिलने पर उनकी पढ़ाई रुक जायेगा। जिला आंदोलन प्रमुख शुभम गुप्ता मोदी ने ज्ञान प्रेषित करते हुए कहा की अगले कुछ दिनों में विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति नही आया तो विद्यार्थी परिषद पूर्ण रूप से सैकड़ों विद्यार्थियों के साथ विशाल धरना प्रदर्शन करेगा जिसके जिम्मेदार समाज कल्याण विभाग अधिकारी स्वयं होगा। ज्ञापन देने में सुधांशु सिंह, शुभम गुप्ता मोदी, गुलशन चौहान, रितेश सिंह आशीष कुमार, दिलीप चौहान, गुलशन सिंह आदि विद्यार्थी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Student