अभाविप ने किया पृथ्वी दिवस पर संगोष्ठी
मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मऊ नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा डीoसीoएसoके पीजी कॉलेज में पृथ्वी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से डी०सी०एस०के० महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० सर्वेश पांडे, भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ०सुधीर सिंह, डॉ०नीरज सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं भूगोल विभाग के प्रोoडॉoघनश्याम दुबे एवं डॉ सी पी राय, डॉ प्रशान्त पाण्डेय,जिला संगठन मंत्री प्रशांत मणि त्रिपाठी की गरिमामय उपस्थिति रही|
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य सर्वेश पांडेय ने कहा कि हमें पर्यावरण की रक्षा करनी है तो सबसे पहले प्रकृति व पर्यावरण पर चिंतन करने की आवश्यकता है क्योंकि व्यक्ति चिंतन के द्वारा ही अपने व्यवहार में परिवर्तन ला सकता है और अपने व्यवहार में परिवर्तन लाकर छोटी-छोटी गतिविधियों द्वारा पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन कर सकता है।
डॉ०घनश्याम दुबे ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह आयाम जंगल, जमीन,जल, जन ,जानवर की अवधारणा से प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विद्यार्थियों के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है इसी दौरान संडे फॉर सोसायटी के निमित्त निरंतर तमसा नदी तट, कॉलेज कैंपस में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है इसी के साथ-साथ साप्ताहिक सकोरा अभियान ( पक्षियों के लिए जल एवं दानों के पात्र रखना) जिससे इस भयंकर गर्मी में उनका संरक्षण किया जा सके पर कार्य कर रही है।
प्रशांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि अभाविप का प्रकल्प विकासार्थ विद्यार्थी 1992 से छात्रों के बीच सर्वेपि सुखिनः संतु की भाव तथा जल, जंगल ,जमीन, जानवर ,जन की अवधारणा से पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा विकास का वास्तविक अर्थ को प्रमुखता से लोगों तक पहुँचाने एवं प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है ।
इस अवसर पर जिला संयोजक आदित्य पांडे, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अनन्या शर्मा, जिला मीडिया संयोजक अविनाश गुप्ता, हेमराज गुप्ता ,प्रज्ञा मिश्रा, सत्यम, पूजा आदि कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।






