अपना जिला

होली आपसी सद्भाव एवं प्रेम का देता है संदेश : माधुरी मद्धेशिया

० सामाजिक समरसता एवम समरूपता का भाव लेकर आने वाला होली का पर्व

मऊ। सामाजिक समरसता तथा समरूपता का भाव लेकर आता है होली का पर्व। यह पर्व आपसी सद्भाव एवं प्रेम का देता है संदेश। उक्त उद्गार हैं जनपद मऊ के मधुबन नगर पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती माधुरी मद्धेशिया के हैं। वे सहादतपुरा ब्रह्मस्थान स्थित मध्यदेशीय अतिथि भवन के सभागार में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उक्त विचार व्यक्त कर रही थी।

श्रीमती माधुरी मद्धेशिया ने कहा कि मऊ नगर ने महिलाओं को सम्मान देने हेतु जो यह विशिष्ट कार्यक्रम रखा है बहुत ही सराहनीय है। होली के अवसर पर कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि मंजू गुप्ता एवम निर्मला गुप्ता ने समग्र समाज की महिलाओं, पुरुषों एवम बच्चों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन नगर के महामंत्री व सभासद विनोद मद्धेशिया तथा अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय कुमार मद्धेशिया ने किया। इस अवसर पर समाज के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा तथा सेण्ट जी. एन. कान्वेंट स्कूल, रामपुर चकिया के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त स्वागत गीत व होली गीत गाया गया। इसके अलावा पूर्वांचल के सुर सम्राट बृजेश पांडेय वह बबलू डेंजर ने अपने साथियों सहित गीतों की प्रस्तुति दी।

इसी क्रम में मऊ नगर स्थित रामपुर चकिया के सेंट जीएन कन्वेंट स्कूल के बच्चों ने भी बहुत ही सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में नारी शक्ति पुंज माधुरी मद्धेशिया, मंजू मद्धेशिया तथा निर्मला मद्धेशिया ने सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह व होली का उपहार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश से आए हुए अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद मद्धेशिया मऊ नगर के रामदास गुप्ता, पारसनाथ गुप्ता , बैजनाथ गुप्ता, जिला अध्यक्ष राधे कांत गुप्ता तथा नगर कोषाध्यक्ष राकेश मद्धेशिया, आनंद गुप्ता, विजय गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता व पूर्व नगर अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता, मधुबन चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर प्रसाद मद्धेशिया, विनय कुमार मद्धेशिया, अखिलेश मद्धेशिया, हेमराज मद्धेशिया, दिलीप कुमार मद्धेशिया, जगदीश गुप्ता समेत सैकड़ों मद्धेशिया बंधु सपरिवार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *