दो ही पौधा लगायें, पेड़ होने तक उसकी जिम्मेदारी निभाएं : राही
आजमगढ़। द मिडिएटर इन्फोमिडिया एबीसीडी एवं एमबीसीडी की प्रकाशन संस्था द मिडिएटर द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस पर मतौलीपुर एवं बद्दोपुर में पौधारोपण कर पर्यावरण की रक्षा में अपना योगदान अंकित किया।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक/प्रबन्धक संजय राही नें बताया कि संस्था द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन प्रत्येक वर्ष एक तिथि निर्धारित कर किया जाता है। वर्ष 2003 से पर्यावरण की रक्षा में संस्था द्वारा पौधरोपण का कार्य प्रत्येक पांच जून को किया जाता है। 15 वर्ष पूर्व आज ही के दिन संस्था द्वारा महिला अस्पताल की बिल्डिंग के दोनो तरफ दो पेड़ लगाया गया और जिसकी देखभाल किया गया जिसका परिणाम रहा आज पन्द्रह साल बाद वही पेड़ अपनी छाया से मरीजों एवं उनके परिजनों को संतृप्त कर रहा है। संस्था का ध्येय वाक्य है विश्व पर्यावरण दिवस पर दो ही पौधा लगायें मगर शर्त है उसके पेड़ होने तक उसकी जिम्मेदारी निभाएं।
कहा कि इसी परम्परा को जिवित रखने के लिए संस्था द्वारा स्थान चयनित कर पौधा लगाया जाता है जिससे उसकी रक्षा हो सके तथा संस्था एवं समाज का मकसद कामयाब हो। संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष एक तिथि निश्चित कर अपने सामाजिक कार्यों को बखुबी अंजाम दिया जाता है। चाहे वह अक्षय तृतीया पर वस्त्र दान हो या पौधारोपण के साथ अन्य सामाजिक सरोकार। संस्था के उप प्रबन्धक जगदम्बा उपाध्याय नें बताया पर्यावरण पर पौधारोपण तथा अन्य कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य है कि संस्था अपने सामाजिक सरोकारों को पूरी शिद्दत के साथ निभाये जो लोगों के लिए प्रेरणास्रेत हो। संस्था के दिनेश सैनी नें बताया कि आज जो स्थिति है वह आने वाले कल में और भयावह होगी। संस्था के अभय तिवारी एवं अजय श्रीवास्तव को लगाये गये पौधों की सेवा की जिम्मेदारी दी गयी जिससे वह पौधा अपना शैशवाकाल प्राप्त करते हुए बड़ा हो तथा उसका लाभ आमजन को मिल सके। पुलिस निरीक्षक रमेश कुमार दूबे एवं ग्राम प्रधान ओ0पी0 राय नें संस्था द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यां को सराहा तथा कहा कि अगर इस तरह से हम सभी जागरूक हो जायें तो देश-समाज बदलने में वक्त नहीं लगेगा। इस मौके पर उपस्थित रा0कां0पा0 के जिलाध्यक्ष एस0के0 सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रत्येक पांच जून को वृक्षारोपड़ कार्यक्रम को और वृहद स्तर पर करने का सुझाव दिया। संस्था के रमाशंकर साहू नें बताया निर्धारित तिथियों पर संस्था संस्था द्वारा किये जा रहे सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से एक प्रकार का सामाजिक योगदान देना होता है। अन्त में संस्था के संस्थापक प्रबन्धक संजय राही द्वारा सभी आंगतुकों को इस संकल्प के साथ धन्यवाद दिया गया कि वह प्रत्येक पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर दो ही पेड़ लगायें मगर शर्त है वह बढ़े और पर्यावरण संतुलन को बनाये रखने में अपनी महती भूमिका निभा सके।
इस अवसर पर संस्था के संजय राही, जगदम्बा उपाध्याय, एस0आई0 रमेश कुमार दूबे, एन0सी0पी0 जिलाध्यक्ष एस0के0 सिंह, अभय तिवारी, रमाशंकर साहू, अजय श्रीवास्तव, ईश्वर दयाल, संदीप गौड़, दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, विजयपाल तिवारी, त्रियम्बक श्रीवास्तव, नरसिंह यादव, निकेश प्रजापति, अविनाश उपाध्याय, रिंकू उपाध्याय, नीरज उपाध्याय, शिवम, अंगद उपाध्याय, अरविन्द यादव, रिशु राय इत्यादि के साथ गांववासी उपस्थित रहे।

