अपना जिला

थोड़ी सी लापरवाही कोरोना से संक्रमित कर सकती हैः सोनकर

चंदौली। जनपद में कोरोना के 3 मरीज मिलने पर आम आदमी पार्टी चंदौली के जिला अध्यक्ष कला प्रसाद सोनकर ने चंदौली की जनता से विशेष अपील की है खासकर चंदौली के गांव मनुद्दीनपुर, बरंगा और विसौरी में कोरोना का एक -एक मरीज मिलने पर कहा है कि जनपद में दहशत का माहौल है। मेरा आप सभी से अपील है कि अनावश्यक घर से बाहर न जाएं मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करें। बार बार साबुन से हाथ धोएं ।
आप ऐसा कभी न सोचें कि कोरोना हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। कहा कि थोड़ी सी लापरवाही कोरोना से संक्रमित कर सकती है । ऐसे में सोशल डिस्टेंस को बनाये रखना बहुत जरूरी है । आप अपने लिए, अपने परिवार के लिए ,अपनी जनपद के लिए, अपने देश के लिए प्लीज सावधानी बरतें। जीवन है तो कुछ न कुछ परेशानियां जरूर बनी रहेंगी । पर आप इस जनपद और देश के लिए परेशानियां सह लीजिये किन्तु संकट कालीन परिस्थिति में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोक लीजिये । घर पर रहें सुरक्षित रहें । चंदौली के आप जिलाध्यक्ष होने के नाते मैं पुनः निवेदन करता हूँ कि प्रशासन के साथ सहयोग करें और सावधानी बरतें ताकि कोरोना से बचा जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *