कानपुर में होने वाले व्यापारी महाकुम्भ को लेकर मऊ में हुई बैठक

मऊ। वैश्य समाज उ0प्र0 के तत्वाधान में नगर क्षेत्र के ब्रम्हस्थान स्थित मद्धेशिया वैश्य अतिथि भवन में रविवार को आजमगढ़ मण्डल स्तरीय गोष्ठी का आयेाजन किया गया। गोष्ठी में बलिया, मऊ आजमगढ़, के शामिल व्यापारियों नें कानपुर व्यापारी महाकुम्भ को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा किया। इसी क्रम में बलिया, मऊ, आजमगढ़ से लगभग 200 कारों का काफिला 07 जनवरी को कानपुर के लिए प्रस्थान करेगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय केशरी ने वैश्य समाज व व्यापारियों को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर कानपुर महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी, एवं कैबिनेट मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी के नेतृत्व में प्रदेश का व्यापारी समाज एकजुट होकर आगाज 2022 कानपुर की रैली को सफल बनाकर इतिहास में नाम दर्ज करायेगा। इसी क्रम में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालकृष्ण बरनवाल ने कहा कि अव्यवहारिक व्यापारिक कानूनों एवं प्रशासनिक भ्रष्टाचार को समाप्त करनें के लिए प्रदेश का व्यापारी इस बार एक जुट होकर कानपुर रैली में अपनी एकजुटता प्रदर्शित करेगा। यह रैली देश के इतिहास में मिल का पत्थर साबित होगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मधुबन से गिरीश चन्द्र गुप्ता प्रदेश महामंत्री मद्धेशिया वैश्य महासभा, भाजपा नेत्री मीना अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला शाखा, भगवान दास गुप्ता पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा मऊ, नन्दकिशोर गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि रतनपुरा, कमलेश चौरसिया अध्यक्ष चैरसिया समाज, मऊ, संघर्षशील भाजपा नेता छोटे लाल गाॅधी, अनुराग बरनवाल सोनू उपाध्यक्ष बरनवाल सेवा समिति, लल्लन गुप्ता जी, संरक्षक साहू समाज, मऊ, गाजीपुर जनपद के जहुराबाद विधानसभा के भाजपा प्रभारी आशुतोष बरनवाल, वैश्य समाज के नगर अध्यक्ष अखिलेश मद्धेशिया, वेदप्रकाश आर्य महामंत्री मद्धेशिया समाज जनपद मऊ सहित सैकड़ो व्यापारी गोष्ठी में शामिल हुए।