ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार की दर्दनाक मौत
रतनपुरा /मऊ। जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मडैली मोड़ के समीप ट्रैक्टर के धक्के से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सोमवार की प्रातः 9:30 बजे के लगभग की है।
बताया जाता है कि मृतक संतोष कुमार राजभर पुत्र स्वर्गीय महादेव राजभर हलधरपुर थाना क्षेत्र के गाढा ग्राम पंचायत का निवासी है और ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था, घटना की प्रातः वह बाइक से मडैली की तरफ तकादे की रकम वसूलने गया था, उसी दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली उधर से गुजर रही थी, और उसी के धक्के से वह ट्राली में फंस गया और कुछ दूर घसीटने के बाद उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई! मृतक संतोष कुमार राजभर के कुल 3 बच्चे हैं ,घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विनय कुमार सिंह रतनपुरा आऊट पोस्ट पुलिस चौकी के प्रभारी सच्चिदानंद यादव ,यूपी 100 पुलिस, ग्राम प्रधान किन्नू राजभर मौके पर पहुंच गए ।पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर के अंत्य परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया ।मृतक की पत्नी के तरफ से हलधरपुर थाने में ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । घटना के बाद से चालक ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर -ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है।
