खास-मेहमान

कारगिल शहीद रामसमुझ की याद में परमवीर चक्र विजेता के हाथों सम्मानित हुए शहीदों के परिजन

आजमगढ़। देश की सेवा में शहीद सैनिकों के परिजनों का का सम्मान अगर सेना का कोई जांबाज परमवीर चक्र विजेता करें तो फिर सम्मान का मान और बढ़ जाता है। ऐसे में ऐसे कार्यक्रम में अगर जो भी शरीक हुआ तो उसका भी सम्मान कम नहीं बढ़ता क्योंकि ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर सभी को नहीं मिलत। आजमगढ़ की धरती के जीयनपुर इलाके का अंजान शहीद गांव वृहस्पतिवार को एक ऐसे ही आयोजन की बानगी बनी जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। ऐसे आयोजन से न सिर्फ देश के रणबांकुरों के प्रति आस्था और उनके योगदान के प्रति विश्वास बढ़ जाता है बल्कि उपस्थिति ही नमन् और सलामि की गाथा कहती है।

आजमगढ़ मण्डल मुख्यालय के जीयनपुर इलाके के अंजान शहीद इलाके में कारगिल शहीद रामसमुझ यादव की जयंती एवं शौर्य दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव ने पूर्वांचल के एक दर्जन से अधिक शहीद सैनिकों के परिवारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और देश के प्रति जज्बा बनाए रखने का युवाओं से आह्वान किया।

श्री यादव ने कारगिल में हुए युद्ध की आंखों देखी मंजर को भी बयां किया जिसको सुनकर लोग सिहर उठे।
उन्होंने कहा कि सेना के जवान के शरीर में लहू का जब तक एक कपड़ा और सांस रहता है वह जवान सिर्फ दुश्मनों के लिए आगे बढ़ता है कभी पीछे जाने का काम नहीं करता है इसलिए कारगिल में शहीद हुए जवानों के प्रति हम सब की संवेदना है, उन्होंने युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि तिरंगे की शान के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने के लिए तैयार रहें कभी भी देश को युवाओं की जरूरत पड़ सकती है। आजमगढ के कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के परिजनों व मऊ जनपद के सरायलखंसी क्षेत्र के बकवल ग्रामवासी शहीद स्वर्गीय पारसनाथ सिंह के पुत्र रो. सचिंद्र सिंह और शहीद पारस नाथ सिंह के प्रपौत्र शिवम सिंह उर्फ आशुतोष सिंह एवं रणवीरपुर गांव निवासी शहीद शंकर राम के सुपुत्र संदीप कुमार मधुबन के निवासी भारत-पाक युद्ध में शहीद कृष्ण शाही के सुपुत्र ध्रुव शाही सहित अनेको परिजनों को शाल और चांदी का स्मृति चिन्ह देकर परमवीर चक्र विजेता श्री यादव ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बलराम यादव, एमएलसी राकेश यादव, पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल, पूर्व विधायक बेचई सरोज, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, लालगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष विजय सोनकर, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, दूधनाथ सरोज, अविनाश चंद गुप्ता आदि सहित भारी मात्रा में लोग मौजूद

यहां आयोजित मेले में हजारों की तादाद उमड़ी रही। चारों तरफ देशभक्ति वातवरण बना रहा। मेला प्रांगण में शहीद रामसमुझ यादव की प्रतिमा के समीप गायक पवन सिंह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देख लोग भाव विभोर हो उठे। टैक्स बार एसोसिएशन के उपमंत्री एवं रोटरी क्लब के सदस्य व पत्रकार प्रदीप सिंह ने परमवीर चक्र विजेता श्री योगेंद्र सिंह यादव से मिलकर उनकी बहादुरी को सलाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *