अपना जिला

होम्योपैथीक फार्मासिस्ट श्याम लाल यादव हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह का आयोजन

मऊ। होम्योपैथीक फार्मासिस्ट सेवा संघ द्वारा सोमवार को सेवा निवृत्त हुए होम्योपैथीक फार्मासिस्ट श्याम लाल यादव का विदाई समारोह का आयोजन नगर के फाइन डाइन रेस्टोरेंट में किया गया।

विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुए फार्मासिस्ट सुबाष चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि श्यामलाल का मृद व्यवहार कभी भी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा कि लंबी सेवाकाल के बाद अब श्री श्याम लाल परिजनों को वक्त देंगे। विशिष्ट अतिथि जिला होम्योपैथीक चिकिसाधिकारी मऊ डॉ ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकारी सर्विस के दौरान तबादला का दौर तो निरंतर चलता रहता है ।लेकिन रिटायरमेंट एक ऐसा दौर होता है जब यह पल आता है तो सेवानिवृत होनेे वाला व्यक्ति ही नहीं उसकेेेे साथ कार्य करने वाला हर अधिकारी व कर्मचारी भावुक हो जाता है। उन्होंने कहा कि आज श्यामलाल हम सभी को भावुक कर सरकारी सर्विस से विदा हो रहे हैं।

इस अवसर पर अशोक कुमार चौबे, राम अवध राम, प्रफुल्ल राय, संजय कुमार त्रिपाठी, राम सरीख यादव आदि फार्मासिस्ट उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *