अपना जिला

धर्म और मजहब नहीं बनती दिवार आकिब को राखी बांधती है निरजा

मऊ। अबतक आपने हिन्दू मुस्लिम के बीच लड़ाई झगडा और तकरार की बहुत सी खबरें देखीं होंगे लेकिन आज आपको हम उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद से रक्षाबंधन पर एक अटूट रिश्ता दिखायेंगे। आप अपने मोबाइल स्क्रीन पर जिस लड़के को देख रहे है वो है मऊ जनपद के समाजसेवी आकीब सिद्दकी जो की घोसी थाना क्षेत्र के क़स्बा में रहते है। इनके पड़ोस में निरजा श्रीवास्तव रहती थी। बचपन से ही निरजा आकिब को राखी बांंधते आई है। चुकी निरजा की शादी मऊ नगर राजाराम का पूरा के रहने वाले विनय श्रीवास्तव से हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी आकिब निरजा के ससुराल आकर अपनी बहन से हर वर्ष राखी जरुर बंधवाते है। वहींं रक्षाबंधन के दिन आकिब के आने का निरजा इंतज़ार करती है। रविवार की देर शाम आकिब अपनी बहन निरजा के घर पंहुचे और अपनी बहन से राखी बंधवाई |

वहीँ आकिब बताते है की भाई बहन के इस अटूट बंधन जो एक धागे को बांध कर मनाया जाता है मुझे बडा अच्छा लगता है। मेरी कोई बहन नहीं है लेकिन मुझे ये एहसास नहीं होता है की मेरी कोई बहन नहीं है। हर वर्षों की भांति आज भी दीदी ने मुझे राखी बांधी है मैं हमेशा अपनी बहन की रक्षा करने के साथ इनके सुख दुःख में हमेशा अपना कर्तव्य निर्वहन करता रहूँगा। आकिब ने उन सभी लोगों को जो कि धर्म और मजहब की दीवार खड़ी कर राजनीति करते है उनसे कहा कि मोहब्बत हर धर्म है ये भाई बहन का त्यौहार है इसे जात पात में न बाँट कर भाई बहन के रिश्ते को कायम रखें, आज के दिन बहनों कि रक्षा करने का प्रण लें यही हर धर्म कहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *