एक व्यक्ति गिरफ्तार, कब्जे से 01 तमंचा व 03 कारतूस बरामद
मऊ। थाना मधुबन में दिनांक 26.08.18 को उप निरीक्षक अशोक कुमार शुक्ला मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर नेमडाढ़ चट्टी से योगेन्द्र यादव पुत्र सदाफल यादव निवासी नेमडाढ़ थाना मधुबन मऊ को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा व 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरूध्द मु0अ0सं0 263/18 धारा 3/25 आयुध्द अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।
