02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ। थाना घोसी में दिंनाक 27.08.2018 को प्रभारी निरीक्षक परमानंन्द मिश्रा मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर अमिला तिराहा से मु0अ0सं0 335/18 धारा 376, 504, 506 भादवि में वांछित अभियुक्त हरेन्द्र पुत्र अच्छेलाल निवासी चौहानपुरा थाना घोसी मऊ को गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।
उधर थाना हलधरपुर में थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन रतनपुरा से मु0अ0सं0 223/18 धारा 376 भादवि व 3/4 पोस्को एक्ट में वांछित अभियुक्त राजकुमार उर्फ छोटु पुत्र बालसरन निवासी गढवा थाना हलधरपुर मऊ को गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।
