अपना जिला

नपा अध्यक्ष तय्यब पालकी ने किया सुलभ शौचालयों का लोकार्पण

मऊ। नगर पालिका क्षेत्र स्थित स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत वार्ड नं0 1 गालिबपुर में लगभग 21.79 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले 20 सीटर सामुदायिक शौचालय, गालिबपुर में सुरेश त्रिपाठी के मकान से श्रीकान्त कुमार के मकान तक लगभग 4.37 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले रिटेनिंगवाल, मिट्टी व खड़ंजा, वार्ड नं0 7 भीटी में लगभग 19.40 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले 20 सीटर सामुदायिक शौचालय, वार्ड नं0 7 भीटी में अनिल राय के मकान से राजकुमार के मकान तक लगभग 7.34 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले मिट्टी भराई खड़ंजा कार्य, वार्ड नं0 19 में बड़ी कम्हरिया में काली मन्दिर से राजपति चौहान, हीरा मास्टर, राजेन्द्र एवं बंगाली चैहान, चन्द्रमोहन, हरीशचन्द्र, जयराम के मकान तक लगभग 11.51 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नाली पटिया व इण्टरलाकिंग, वार्ड नं0 5 चन्द्रभानपुर (ख्वाजाजहांपुर) में अवधेश सिंह के मकान से अमरदेव सिंह का मकान होते हुये सुभाष यादव व केदार मिश्रा तथा अम्बेडकर चिल्ड्रन स्कूल तक लगभग 8.79 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले रिटेनिंगवाल मिट्टी भराई व खड़ंजा कार्याें का लोकार्पण वार्ड सभासदगण श्रीमती अंजू, माधुरी देवी सैनी, पवन कुमार चैहान, आशीष कुमार विक्की की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने किया। यह निर्माण कार्य संयुक्त रूप से लगभग 74.00 लाख रूपये की लागत से निर्मित हुये हैं।
लोकार्पण के अवसर पर श्रीमती अंजू, पवन कुमार चैहान, आशीष कुमार विक्की सदस्यगण द्वारा पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने सुलभ शौचालय के निर्माण से क्षेत्रीय जनता को मिलने वाली सुविधाओं हेतु श्री पालकी के प्रति कृतज्ञता जाहिर कर उनका आभार व्यक्त किया। इसी के साथ उन्होंने श्री पालकी से वार्ड में अन्य आवश्यक सुविधायें भी उपलब्ध कराने हेतु अपनी सम्बद्ध अपेक्षाओं से उन्हें अवगत कराया जिसे पूर्ण कर वार्ड के विकास को गति देने के लिये आवश्यक कार्य कराने का पालिकाध्यक्ष ने आश्वासन दिया।
इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुये पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने नगर वासियों को बकरईद (ईदुलअजहा) की कोटिशः बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी लोगों की भावनाओं का ख्याल रखें। कुबार्नी के अपशिष्ट को इधर उधर न फेंके बल्कि इसे पालिका द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही डालें ताकि पूरा नगर साफ सुथरा बना रहे। उन्होंने कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य पूरे नगर को प्रदेश के विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है। इसके लिये मैं हर आवश्यक कदम उठा रहा हूँ जिसमें आपका सहयोग एवं योगदान अपेक्षित है। श्री पालकी ने कहा कि सरकार की स्वच्छ भारत मिशन योजना के अन्तर्गत सुलभ शौचालयों का निर्माण कर आप के हवाले इसी लिये किया जा रहा है कि नगर को बुनियादी सुविधायें प्रदान की जायें और पूरा नगर गन्दगी से मुक्त रहे। समुचे नगर वासियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये श्री पालकी ने बताया कि जो लोग घरों में बिना टैंक बनाये ही अपने शौचालयों का पाइप नगर पालिका की नाली में सीधे गिराते हैं त्योहार के बाद जाँच कर उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि नगर वासियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनानाये रखने के उपाय के रूप में नगर पालिका द्वारा यह कदम उठाया जायेगा। स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से अपील किया कि मौसम को देखते हुये कृपया आप ताजा खाना खायें एवं सड़े गले फल व खाद्य पदार्थाें का सेवन न करें। त्योहार के अवसर पर नगर वासियों की सुविधा का ध्यान रखते हुये पालिका ने हेल्प लाइन नं0 9151700777 जारी किया है। कृपया त्वरित संज्ञान एवं कार्यवाही हेतु आप अपनी शिकायतों एवं सूचनाओं को हेल्प डेस्क मे उपलब्ध उक्त हेल्प लाइन संख्या पर दर्ज करायें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासदगण अंजू, माधुरी देवी सैनी, पवन कुमार चैहान, आशीष कुमार विक्की अल्तमश अंसारी, जावेद यार्न, अब्दुलकादिर, अबरार अहमद, मकबूल अहमद, सभासद प्रतिनिधि मुनव्वर अब्दुलगफूर, सभासद प्रतिनिधि नसीम अख्तर, सभासद प्रतिनिधि अनिल मौर्या व रुकुमुद्दीन, अशफाक अहमद, मोहम्मद दानिश, जीशान अहमद, खुर्शीद अहमद, राजू टेलर, मसूद आहूजा, मुसाफिर चैहान, विजय मास्टर, रामचन्द्र चैहान, उमाशंकर चैहान, वीरेन्द्र चैहान, चुन्नी लाल चैहान, रघुनाथ चैहान, राजेन्द्र मास्टर, डॉ0 मुन्ना प्रजापति, पिन्टू यादव, हरिशंकर सिपाही, अमरदेव, श्रृषिमुनि, मूलचन्द्र राव, हरिहर राही, अरविन्द कुमार, हरिशचन्द्र प्रसाद एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *